प्रेग्नेंसी के बाद दिख रहे स्ट्रेच मार्क्स से हैं परेशान, इन नैचरल चीजों को करें यूज

ज्यादातर महिलाओं के लिए प्रेग्नेंसी का सफर खुशियों से भरा होता है। इन 9 महीनों में होने वाली मां को भले ही कितनी भी तकलीफें क्यों न हो रही हों लेकिन अपने बच्चे को देखने की खुशी में वो सारी तकलीफों को हंसते हसंते सह लेती है। कुछ दिक्कतें या तकलीफें जहां अस्थायी होती हैं यानी डिलिवरी के बाद दूर हो जाती हैं वहीं, कुछ चीजों का अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो उसके निशान उम्र भर महिला के शरीर पर नजर आते हैं। हम बात कर रहे हैं प्रेग्नेंसी स्ट्रेच मार्क्स की।


जी हां, प्रेग्नेंसी के 13वें हफ्ते से लेकर 21वें हफ्ते के बीच स्ट्रेच मार्क्स उभरने शुरू होते हैं और हकीकत यही है कि आप इन स्ट्रेच मार्क्स से पूरी तरह से बच नहीं सकतीं। हालांकि इन्हें कम जरूर किया जा सकता है। आपको बता दें कि स्ट्रेच मार्क्स सिर्फ टमी के आसपास के हिस्से पर ही नहीं बल्कि थाईज यानी जांघ, हिप्स, पैरों का काफ वाला हिस्सा, आर्म्स और ब्रेस्ट पर भी हो सकते हैं। डॉक्टरों की मानें तो स्ट्रेच मार्क एक तरह से घाव का निशान है जो हमारी स्किन के बहुत जल्दी फैलने या सिकुड़ने की वजह से होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान अचानक बढ़े वजन की वजह से महिलाओं को स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं। मार्केट में ढेरों क्रीम्स, ऑइल और ऑइंटमेंट बिक रहे हैं जो इस बात का दावा करते हैं कि इन्हें लगाने से स्ट्रेच मार्क्स नहीं होते या फिर पूरी तरह से दूर हो जाते हैं। लेकिन हम आपको बता रहे हैं उन नैचरल चीजों के बारे में जिनका इस्तेमाल कर आप स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पा सकती हैं और वो भी बिना किसी साइड इफेक्ट के।शरीर के जिस हिस्से पर स्ट्रेच मार्क्स हो गए हैं वहां पर ऑइल से मसाज करने से स्किन स्मूथ हो जाती है और स्ट्रेच मार्क्स दूर करने में मदद मिलती है। आप चाहें तो इसके लिए ऑलिव ऑइल, विटमिन ई ऑइल, कैस्टर ऑइल, नारियल का तेल, बादाम का तेल आदि किसी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। तेल की कुछ बूंदें हथेली पर लें और स्ट्रेच मार्क्स जहां पर हुआ है उस हिस्से पर हल्के हाथों से मसाज करें। करीब 30 मिनट तक तेल को यूं ही लगा रहने दें ताकि स्किन तेल तो अच्छी तरह से सोख ले। मसाज करने के बाद नहा लें। ऐसा करने से स्ट्रेच मार्क्स कम करने में मदद मिलेगी।


ऐलोवेरा जेल करें यूज


शहद भी है मददगार


कोको बटर या शिया बटर


एग वाइट या अंडे की सफेदी


आलू का रस भी है फायदेमंद